*जन्मदिन पर बच्चों को दिया गया न्योता भोज*

*जन्मदिन पर बच्चों को दिया गया न्योता भोज*

*जन्मदिन पर बच्चों को दिया गया न्योता भोज*
*जन्मदिन पर बच्चों को दिया गया न्योता भोज*
खरोरा 
शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी में कक्षा पाँचवीं की छात्रा कु. रिया साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “आओ खुशियाँ बाँटे” कार्यक्रम के अंतर्गत रिया के पिता श्री मोहन लाल साहू द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया।
न्योता भोज में बच्चों को भजिया और खीर परोसी गई। सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह में भाग लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर श्री मोहन साहू एवं उनके परिवार के सदस्य, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, रसोईया गण तथा स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान पाठक द्वारा श्री मोहन साहू का सम्मान करते हुए उनके इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को बच्चों के लिए प्रेरणादायी और आनंददायक बताया।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3