अध्यक्ष, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छ. ग. शासन राज्य मंत्री वर्णिका शर्मा का माटवाड़ा लाल मे आगमन हुआ,
बस्तर प्रवास के दौरान वर्णिका शर्मा ( अध्यक्ष, बाल अधिकार संरक्षण आयोग छ. ग. शासन ) का ग्राम पंचायत माटवाड़ा लाल के प्राथमिक शाला व आंगनबाड़ी भवन के निरिक्षण व बच्चों को स्थिति जानने हेतु आगमन हुआ,शिक्षकों व बच्चों के द्वारा उनका आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन किया गया, विगत दिनों उपसरपंच व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोशन साहू के द्वारा पंचायत के दोनों ( प्राथमिक शाला व आंगनबाडी )भावनो की जर्जर व भयावह स्थिति से अध्यक्ष जी को अवगत कराया गया था,काफी सालों से ग्रामवासी जर्जर भवन व असुविधा के चलते परेशान चल रहे थे,और अंततः वर्णिका शर्मा से संपर्क किये,शिकायत आवेदन के बाद अध्यक्ष जी द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया था,जिसके कारण आज बच्चों के लिए बहुत सी सुविधाए मिली और मिलने वाली है,
कांकेर आगमन पे भवनों का निरिक्षण करने वे स्वयं पहुंची,माननीय अध्यक्ष जी ने शिक्षकों व बच्चों को हर परेशानी हर दुविधा मे उनके साथ खड़े रहने की बात कह कर सभी का हौसला बढ़ाया,पुरे ग्रामवासियों ने विद्यालय व पंचायत परिवार ने भावुकता से अध्यक्ष जी का धन्यवाद व आभार किया।