*भद्रापाली ग्राम के वीर सपूत नायब सूबेदार धनेश्वर साहू के 26 वर्षों की गौरवशाली भारतीय थल सेना सेवा पूर्ण कर गृह वापसी पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। *
*भद्रापाली ग्राम के वीर सपूत नायब सूबेदार धनेश्वर साहू के 26 वर्षों की गौरवशाली भारतीय थल सेना सेवा पूर्ण कर गृह वापसी पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। **
खरोरा।
भद्रापाली ग्राम के वीर सपूत नायब सूबेदार धनेश्वर साहू के 26 वर्षों की गौरवशाली भारतीय थल सेना सेवा पूर्ण कर गृह वापसी पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह भाटापारा रेलवे स्टेशन से उनके निवास स्थान तक पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।
नायब सूबेदार धनेश्वर साहू, पिता स्वर्गीय बुद्धराम साहू एवं माता स्वर्गीय ब्रिज साहू के ज्येष्ठ पुत्र हैं। मातृभूमि की सेवा में 26 वर्षों तक समर्पित रहकर उन्होंने भारतीय सेना में अनुशासन, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाटापारा शहर की विधायक इंद्र कुमार साहू, जनप्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यदु, अश्वनी कुमार शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। बाजा-गाजा, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ हजारों लोगों ने वीर सपूत का अभिनंदन किया।
रिटायर्ड नायब सूबेदार धनेश्वर साहू ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका सैन्य जीवन अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण से परिपूर्ण रहा। उन्होंने जूनियर सैनिकों और उच्च अधिकारियों के बीच एक सशक्त कड़ी के रूप में कार्य किया। युद्ध एवं शांति काल में परिचालन, प्रशासनिक कार्यों तथा सैनिकों के कल्याण की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। अत्यधिक कठिन मौसम परिस्थितियों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी पद्मिनी साहू, पुत्र कामेश (बिट्टू), छोटे भाई टाकेश्वर साहू, परिजन सेवती, रामेश्वरी, सरस्वती, सरिता, उर्वशी, अजीत, सुकवारो, बल्लू, रामू साहू, महेंद्र कुमार साहू, खूबीराम साहू, विकेश्वर साहू, सुरेश कुमार, तेजराम, नकुल साहू, लव-कुश, दिव्यांश, चुन्नू, विष्णु साहू, छन्नूलाल साहू सहित समस्त परिवारजन, रिश्तेदार, ग्रामवासी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समस्त नागरिकों ने वीर सपूत नायब सूबेदार धनेश्वर साहू को उनके सेवा-समर्पण के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर