*मनमोहक नृत्य और गीतों ने दर्शकों का मन मोहा*
खरोरा
समीपस्थ ग्राम पंचायत देवरी में ग्राम भारती जिला रायपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर देवरी में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला महामंत्री और सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल जी ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होते रहे जिसके लिए संस्था द्वारा बच्चों के हित में कार्य किए जाते है यहां के दीदी आचार्य वर्ष भर कड़ी मेहनत करके बच्चों में अच्छे संस्कार के साथ साथ उनका मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए सतत प्रयत्न करते है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत रायपुर की सभापति स्वाति वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही साथ कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है।कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा ने भी संबोधित किया विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के जनपद सदस्य देवव्रत शर्मा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ग्राम देवरी के प्रथम नागरिक सरपंच दिव्या राजा वर्मा ने शिशु मंदिर से पढ़ाई करके आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं प्रदान किया। इस दिन अतिथियों द्वारा गांव में नवनिर्मित मनोरंजन भवन और सामुदायिक भवन सरस्वती शिशु मंदिर का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दीनदयाल वर्मायुवा कांट्रेक्टर, ओंकार वर्मा युवा उद्योगपति सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा समिति के संयोजक डोमार वर्मा की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में शिशु मंदिर के अध्यक्ष भागवत प्रसाद वर्मा,प्रधानाचार्य येलन वर्मा समिति सदस्य देवानंद वर्मा, भानुप्रताप वर्मा, शत्रुघ्न वर्मा, कौशल वर्मा महिला सदस्य,शैल वर्मा गीता वर्मा, कमला वर्मा, भुनेश्वरी शर्मा, ललिता वर्मा, पिंकी वर्मा, गौरा वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, शारदा गोस्वामी विद्यालय परिवार से बीना गोस्वामी, सीमा वर्मा, सरिता वर्मा,राधा वर्मा, गंगा वर्मा शशिकला वर्मा ज्योति वर्मा बबीता वर्मा चंद्रवती वर्मा माधवी वर्मा सुनीता गुप्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र प्रदीप वर्मा की रही।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर