*बजट 'जन-केंद्रित' और 'विकासोन्मुख' - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए 1.72 लाख करोड़ रुपये के 'संकल्प' बजट की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।उन्होंने इसे पूर्णतः 'जन-केंद्रित' और 'विकासोन्मुख' बताते हुए कहा कि केवल भाजपा सरकार ही ऐसा ऐतिहासिक बजट पेश कर सकती है,जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन के जीवन को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।यह बजट वित्तीय प्रबंधन की मिसाल कायम करते हुए छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाला सिद्ध होगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा पेश यह बजट राज्य के आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करने का संकल्प दर्शाता है।यह बजट न केवल विकास की गति को तेज करेगा बल्कि शिक्षा,स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।भाजपा सरकार का यह प्रयास छत्तीसगढ़ को विकसित भारत के विजन 2047 की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रमाण है।यह बजट छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का एक ठोस दस्तावेज है।पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन से उपजी वित्तीय चुनौतियों के बावजूद भाजपा सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से राज्य को प्रगति के मार्ग पर स्थापित किया है।यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करता है,बल्कि भविष्य की कल्पना को साकार करने का माध्यम भी बनेगा।आमजन को लाभ पहुंचाने वाली इन योजनाओं का शीघ्रतम कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि छत्तीसगढ़ विकसित राज्य के रूप में उभरे।