मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत (STN) से सुरेगांव नवीन 33/11 केवी विद्युत लाइन हेतु 1.51करोड़ (एक करोड़ इनकावन लाख रुपये) स्वीकृत।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 23-02-2026
मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत (STN) से सुरेगांव नवीन 33/11 केवी विद्युत लाइन हेतु 1.51करोड़ (एक करोड़ इनकावन लाख रुपये) स्वीकृत।
40 गांवों को विद्युत कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
बालोद जिले में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना (STN) के अंतर्गत सांकरा ज से सुरेगांव तक नवीन 33/11 केवी विद्युत लाइन निर्माण हेतु 1.51 करोड़ , (एक करोड़ इनकावन लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर बालोद जिले के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदैव बालोद जिले के समग्र विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जो मांग रखी थी वह पूरी हुई, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख सदैव जिले के विकास को प्राथमिकता दी है,उनका निरंतर प्रयास रहा है तथा यह सुनिश्चित किया है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस नवीन विद्युत लाइन के निर्माण से आसपास के लगभग 40 गांवों को विद्युत कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र में कृषि, व्यवसाय एवं घरेलू उपभोक्ताओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामवासी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश के सतत विकास की कामना करते हैं। आभार व्यक्त करने वालों में,टीनेश्वर बघेल,
सुरेश साहू, कांतिप्रकाशसोनबरसा, जनपद अध्यक्ष
खेमलाल गौतम,राजीव देशमुख,हेमंत साहू,
विष्णु मोहनमाला,
चैतन्य निषाद,ईश्वर भुआर्य,दीपक ठाकुर सरपंच, भुरकाभाट,
कैलाश सिंहा,लाला राम सारथी, सरपंच परसाडीह,खेमलाल गौतम,देवेंद्र जोशी,
कमलेश साहू,भोज कुमार बघेल,श्रीमती शकुंतला बघेल सरपंच हड़गहन,अनुपी भुआर्य जनपद सदस्य,
देवेंद्र सिंहा,भगवंतीन नेताम सरपंच मनकी,
डोमेश्वर देशमुख,भागवत।