प्रेस विज्ञप्ति
______________
*छत्तीसगढ़ के विकास के संकल्प का बजट __ अमित मिश्रा*
*भिलाईनगर*
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रमुख आईटी व पूर्व जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सदन में प्रस्तुत किया।
यह बजट छत्तीसगढ़ की आर्थिक दिशा तय करने वाला साबित होगा!
छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद पिछले 25 वर्षों में पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1.72 करोड़ पहुंच गया है। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है और कुल बजट आकार 1.72 करोड़ है। सरकार ने स्पष्ट किया कि विकास की इस यात्रा का आधार ‘ज्ञान’ और ‘गति’ रहेगा।
युवाओं पर विशेष फोकस 1097 करोड़ का बजट युवाओं के लिए जारी हुआ है
राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान, व्यावसायिक परीक्षा मंडल की क्षमता वृद्धि एवं विस्तार के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये!
25 नए महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़
आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ रुपये तथा नए CGIT संस्थानों की स्थापना के लिए 38 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
युवाओं का बजट छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान। इसके अलावा CG ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) योजना के लिए 33 करोड़ रुपये और 36 इन्क्यूबेशन सेंटर एवं STPI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नालंदा पुस्तका में करियर काउंसलिंग केंद्र हेतु 10 करोड़!
शिक्षा पर विशेष फोकस
बजट में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान रखा गया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
महिलाओं और स्वास्थ्य के लिए बड़े प्रावधान तय किए हैं
महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 70 लाख महिलाओं को 14 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाने की जानकारी दी। नए बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना और महतारी सदन के लिए 275 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
बालिकाओं के जन्म पर ‘दुर्गावती योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नई आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दवाओं की गुणवत्ता जांच हेतु 25 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी। रायपुर में नया होम्योपैथी कॉलेज भी खोला जाएगा।
बस्तर-सरगुजा पर खास ध्यान
बजट में बस्तर और सरगुजा अंचल के विकास को प्राथमिकता दी गई है। इंटरनेट सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और 70 नई बस सेवाओं के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे पॉलिसी हेतु 10 करोड़ और मैनपाट पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये रखे गए हैं। कृषि और रोजगार सृजन के लिए निवेशकों को 100 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की भी घोषणा की गई है।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रमुख आईटी अमित मिश्रा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा जनकल्याणकारी बजट ‘संकल्प’ थीम के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आदिवासी क्षेत्रों के विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित नजर आता है। जिससे जनमानस को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा!