तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष दी गई बधाई।
तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी ने उक्त नियुक्ति की है ।
उक्त नियुक्ति पश्चात विकास सुखवानी को तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज के अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी है साथ ही उक्त नियुक्ति पर विकास सुखवानी ने सभी का आभार माना है।