*एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा से हर्षिता कोसरे का राष्ट्रीय एकता शिविर उत्तराखंड में चयन*

*एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा से हर्षिता कोसरे का राष्ट्रीय एकता शिविर उत्तराखंड में चयन*

*एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा से हर्षिता कोसरे का राष्ट्रीय एकता शिविर उत्तराखंड में चयन*
*प्रेस विज्ञप्ति*

*एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा से हर्षिता कोसरे का राष्ट्रीय एकता शिविर उत्तराखंड में चयन*

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय , लखनऊ द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) दिनांक 22 से 28 फरवरी 2026 तक देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार (उत्तराखंड) में विषय थीम - विकसित भारत@2047 एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा से कुमारी हर्षिता कोसरे बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा का चयन हुआ है। हर्षिता कोसरे ने चयन होने पर कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पी.एस भुआर्य सर संस्थान के प्राचार्य डॉ रोशन आरा और अपने वरिष्ठ सिनियरो को आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया और कहा कि माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से मुझे आज अपने महाविद्यालय के साथ-साथ जिला व पुरी यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है इससे पूर्व हमारे महाविद्यालय से मेरे सीनियरो ने भी राष्ट्रीय स्तर के शिविर किए हैं और जब भी मैं उनको देखती थी तो मैं भी स्वयं में सोचती थी कि एक दिन ऐसे ही राष्ट्रीय स्तर के शिविर का हिस्सा बनकर अपने महाविद्यालय और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मुझे भी मिले। कार्यक्रमअधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुषोत्तम भुआर्य ने छात्रा हर्षिता कोसरे को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे महाविद्यालय परिवार के लिए बड़े गर्व की बात है कि महाविद्यालय को 2 साल बाद पुनः राष्ट्रीय स्तर के शिविर में यूनिवर्सिटी के साथ-साथ पूरे राज्य को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है इससे पूर्व चिकलेश्वरी ने आगरा में राष्ट्रीय शिविर उसके बाद धनेश्वर साहू ने कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 तथा मनीष राणा ने राष्ट्रीय एकता शिविर 2024 मे झारखंड में किया था। भविष्य में भी इसी तरह हमारे महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राज्य स्तर, एवं राष्ट्रीय स्तर के शिविरो भाग लेकर गौरांवित कराते रहें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3