*सतभाँवा मेंमें श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा महोत्सव 19 फरवरी से**

*सतभाँवा मेंमें श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा महोत्सव 19 फरवरी से**

*सतभाँवा मेंमें श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा महोत्सव 19 फरवरी से**
*सतभाँवा में
में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा महोत्सव 19 फरवरी से**

खरोरा 

ग्राम सतभांवा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में 19 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन गांव के श्रद्धालुओं और भक्तों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। भागवत कथा के कथावाचक पंडित संतोष पांडे है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 19 फरवरी, बुधवार को गणेश पूजन, वेदी पूजन एवं परीक्षित महात्म्य के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन भागवत कथा का वाचन, विभिन्न अवतारों एवं भक्तों के चरित्रों का वर्णन तथा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, वामन अवतार, गोवर्धन लीला, सुदामा चरित्र, गोलोक गमन तथा तुलसी विवाह जैसे प्रसंगों का विशेष वर्णन किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 27 फरवरी, शुक्रवार को गीता पाठ, तुलसी विवाह, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम तक निर्धारित किया गया है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।

श्री रोहित वर्मा की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3