छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षाधिकारी- योगदास साहू का पदोन्नति हेतु पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन व जताया आभार.

छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षाधिकारी- योगदास साहू का पदोन्नति हेतु पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन व जताया आभार.

छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षाधिकारी- योगदास साहू का पदोन्नति हेतु पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन व जताया आभार.
छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षाधिकारी- योगदास साहू का पदोन्नति हेतु पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन व जताया आभार...
मोहला//- 26 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू एवं प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेंद्र बघेल, प्रदेश संगठन मंत्री- अश्वनी देशलहरे के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचा। यहाँ शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी- योगदास साहू से मुलाकात की और सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति होने पर हर्ष व्यक्त किया, प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी- योगदास साहू को पुष्पगुच्छ (गुलदस्ता) भेंटकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा तीनों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों व लिपिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष-शंकर साहू ने पदोन्नत हुए सभी शिक्षक साथियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया। कार्यालय परिसर में पदोन्नति उपरांत कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पदोन्नति का जश्न मनाया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सहायक शिक्षकों का प्रधानपाठक बनना निश्चित रूप से गौरव का पल है। शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी, इससे स्कूलों के प्रबंधन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला शिक्षा अधिकारी- योगदास साहू ने सभी पदोन्नत शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए पूरी निष्ठा से नई जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया तथा शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु हम सब को मिलजुलकर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट-मुलाकात कर अभिनंदन व सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश संगठन मंत्री-अश्वनी देशलहरे, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेंद्र बघेल, जिला सचिव- मक्खन साहू, प्रदेश महामंत्री-लीलाधर कोलियरे, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- शिवशंकर कोर्राम, जिला महासचिव- रमेश मंडावी, जिला महामंत्री- मुकेश कुमार कोमरे, छेरकु राम यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष- कीर्तन मंडावी एवं कौशल किशोर साहू, दीनदयाल मौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस पदोन्नति को शिक्षक हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में मक्खन साहू जिला सचिव ने दिया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3