*सरारीडीह का सागर धीवर राष्ट्रीय खो-खो में, हरियाणा के लिए रवाना—गांव में हर्ष*

*सरारीडीह का सागर धीवर राष्ट्रीय खो-खो में, हरियाणा के लिए रवाना—गांव में हर्ष*

 *सरारीडीह का सागर धीवर राष्ट्रीय खो-खो में, हरियाणा के लिए रवाना—गांव में हर्ष*
प्रेस विज्ञप्ति
 *सरारीडीह का सागर धीवर राष्ट्रीय खो-खो में, हरियाणा के लिए रवाना—गांव में हर्ष* 
आर.एस. योद्धा क्लब सरारीडीह के खिलाड़ियों ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विकासखंड तिल्दा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरारीडीह से कक्षा आठवीं के विद्यार्थी सागर धीवर का चयन 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित हो रही है, जिसमें सागर धीवर छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा रवाना हो चुके हैं। इस अवसर पर मिडिल स्कूल सरारीडीह के प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक चित्रसेन वर्मा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर. पी. दास, सरपंच नरसिंह वर्मा, उपसरपंच चंद्रप्रकाश साहू, खो-खो कोच आकाश वर्मा, सहायक कोच यश देवांगन, अध्यक्ष दीपक धीवर, सचिव दिलेश्वर निर्मलकर तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने सागर धीवर को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि कोच आकाश वर्मा और सहायक कोच यश देवांगन द्वारा बच्चों को सुबह-शाम नियमित खो-खो अभ्यास कराया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम इस वर्ष शालेय खेलों में देखने को मिला। रायपुर संभाग के सब जूनियर वर्ग में सागर धीवर (कक्षा आठ), चंदन वर्मा (कक्षा आठ) और कुणाल देवांगन (कक्षा सात) का राज्य स्तरीय चयन हुआ। वहीं जूनियर वर्ग में किशन साहू, कृष्णा साहू, समीर देवांगन और नितिन देवांगन का भी चयन हुआ है।विद्यालय, क्लब और ग्रामवासियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। उक्त जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दी गई |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3