तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
मंत्री टंकराम वर्मा ने श्रीराम कथा के लिए ली बैठक कार्यक्रम स्थल का लिए जायजा।
मंत्री टंकराम वर्मा आज दोपहर नेवरा स्थित भाजपा कार्यालय में उपस्थित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक ली बैठक में आगामी 1 फरवरी से 7 फरवरी तक होने वाले श्रीराम कथा कथा के लिए आवश्यक चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया, जिम्मेदारियां तय करने रणनीति बनी।
वहीं बैठक के पश्चात मंत्री टंक राम वर्मा श्रीराम कथा स्थल बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड का जायजा लिए जहां पर पंडाल का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, भाजपा नेता राम पंजवानी, अनिल अग्रवाल, जनपद सभापति नरसिंह वर्मा, पार्षद ईश्वर यदु ,विनोद नेताम, दिनेश साहू, श्रीमती रानी सौरभ जैन , राजकुमार गेडरे , खुमान वर्मा, रमेश रिंकू अग्रवाल , यशवंत वर्मा,नरेंद्र शर्मा, सौरभ जैन, डॉक्टर एल पी, साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय मनोज निषाद , नरसिंग वर्मा , नंदनी खिचरिया, प्रिया सिरमौर, अनीता सक्सेना, जीतू दुबे, दिनेश गायकवाड़, भारत वर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, नेता , तिल्दा नेवरा शहर व ग्रामीण से उपस्थित हुए।