हथबंद उड़ेला में गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन नया शराब दुकान का किया गया शुभारंभ सरकार की हो रही किरकिरी।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
हथबंद उड़ेला में गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन नया शराब दुकान का किया गया शुभारंभ सरकार की हो रही किरकिरी।
सिमगा ब्लॉक के हथबंद उड़ेला में नया शराब दुकान खोला गया है अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान खोला गया है जिसका आज 30 जनवरी महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर शुभारंभ भी कर दिया गया।
आज 30 जनवरी से वहां पर शराब बिकना प्रारंभ हो गया।
बता दें उक्त शराब दुकानों का उड़ेला के ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया था ग्राम सभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया था और आबकारी अधिकारी सहित कलेक्टर को भी इसकी जानकारी देकर शराब दुकान नहीं खोलने का अनुरोध किया गया था।
वहीं प्रतिवर्ष 30 जनवरी महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर ड्राई डे रहता है प्रदेश भर में शराब दुकाने बंद रहती थी लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि आज 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर शराब दुकान बंद नहीं किया गया साथ ही नए शराब दुकान का शुभारंभ भी कर दिया गया।
जिससे राज्य के भाजपा सरकार की काफी किरकिरी हो रही है,
वहीं इधर हथबंद ,उड़ेला सहित आसपास के कई ग्रामीणों ने उक्त शराब दुकान का विरोध किया है साथ ही यह भी कहा है कि अगर नए शराब दुकान का शुभारंभ करना ही था तो 30 जनवरी महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के दिन क्यों किया गया, बाद में भी इसका शुभारंभ किया जा सकता था ।
ग्रामीणों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसका घोर निंदा की गई है।
इधर पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है भाजपा सरकार के पऐसे कार्यों को जनता देख व समझ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि पर प्रदेश भर की शराब दुकान खुली है और तो और हथबंद क्षेत्र में आज के ही दिन नया शराब दुकान भाजपा सरकार द्वारा खोल दिया गया।
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अपमान है।