*पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरुवाडीह कला में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन*

*पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरुवाडीह कला में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन*

*पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरुवाडीह कला में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन*
*पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरुवाडीह कला में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन*
खरोरा।
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरुवाडीह कला में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि जनपद सदस्य श्री लेखु सेन विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भगत राम निषाद ने की।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती चित्ररेखा सेतकुमार बंजारे, चैनसिंह ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती प्यारी निषाद एवं श्री विश्वनाथ वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाते हुए सुआ, कर्मा, राउत नाच, पंथी, जांवरा एवं गौरा-गौरी जैसे लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही राजस्थानी एवं पंजाबी संगीत पर भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विद्यालय के प्रधान पाठक श्री दिनेश कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती चित्ररेखा सेतकुमार बंजारे, ज्योति वर्मा, चित्ररेखा वर्मा, शैल वर्मा एवं दिव्या वर्मा ने बच्चों के साथ नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति वर्मा ने विद्यालय में स्थापित एक्वेरियम का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री नेमचंद धीवर द्वारा किया गया।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3