दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में 'रंग लहर खल्लारी' की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
दल्ली राजहरा -26 जनवरी मेला महोत्सव के उपलक्ष्य पर वार्ड क्र. 13 लोडिंग क्वार्टर में 28 जनवरी को प्रथम वर्ष भाजपा युवा मोर्चा अनिकेत देशलहरे के नेतृत्व में भव्य लोक छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन सफल हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया जी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक जी, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री श्याम जायसवाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स, वार्ड क्रमांक 21 पार्षद भूपेंद्र श्रीनिवास,पूर्व पार्षद वार्ड 13 विजय भान जी, पूर्व पार्षद वार्ड 13 सुखनतिन ठाकुर जी, छत्तीसगढ़ समन्वय समिति अध्यक्ष श्री राम दास मानिकपुर जी, केशव दूबे जी आईटी आई संस्था, वार्ड पार्षद 13 सुनीता सोनवानी जी, लक्मण सोनवानी जी आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष, और रूप लाल साहू जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुति हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अनिकेत देशलहरे ने कहा कि यह कार्यक्रम वार्ड वासियों के सहयोग और समर्थन से सफल हुआ|
वार्ड क्रमांक 13, लोडिंग क्वार्टर में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक संध्या ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक मंच 'रंग लहर खल्लारी' के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई। 'रंग लहर' के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों और फिल्मी धुनों पर आधारित अपने नृत्य से दर्शकों को रात भर बांधे रखा। वार्डवासियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि सामुदायिक सद्भाव भी बढ़ता है। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लाइट और साउंड का विशेष सेटअप आकर्षण का केंद्र रहा।
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण 'रंग लहर' और उनकी टीम रही, जिन्होंने अपने बेहतरीन रिकॉर्डिंग डांस के माध्यम से पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत देर शाम हुई, जहाँ वार्ड और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण व दर्शक कला का आनंद लेने पहुंचे। 'रंग लहर' की टीम ने एक से बढ़कर एक गानों पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे देख दर्शक अपनी जगहों पर झूमने को मजबूर हो गए। कलाकारों के समन्वय और मंच संचालक अनिकेत देशलहरे एवं वार्ड वासियों ने खूब सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय कला को बढ़ावा देना और ग्रामीणों के बीच आपसी भाईचारा व मनोरंजन को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के अंत तक दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अनिकेत देशलार , नवीन साहू ,राजा खान (रिपोर्टर) ,प्रकाश राव,युवराज साहू शेखर नेताम,डेमन निर्मलकर,अजम निर्मलकर,बबलू देवांगन,हर्ष साहू,अजय सोना,पिन्टू,मनोज,सौरभ,लक्ष्मण देवांगन,विमल रजत,किरण शर्मा,जीत शर्मा,साहिल हुण्डन,पुरुषोत्तम साहू,पाटिल,समीर साई,भीम,दिनेश साहू दाल सिंह,राजेन्द्र कुमार मरेन्द्र निषाद,खिलेश्वर नापन,अलखराम साइ एवं वार्डवासी इस कार्यक्रम का आनंद लिया|