सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्दा में सरस्वती पूजन,यज्ञ हवन, पट्टिका पूजन का कार्यक्रम आयोजित।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्दा में सरस्वती पूजन,यज्ञ हवन, पट्टिका पूजन का कार्यक्रम आयोजित।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  तिल्दा में   सरस्वती पूजन,यज्ञ हवन, पट्टिका पूजन का कार्यक्रम आयोजित।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  तिल्दा में   सरस्वती पूजन,यज्ञ हवन, पट्टिका पूजन का कार्यक्रम आयोजित।
 कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुमन झा जी(चीफ स्टेशन मैनेजर रेलवे विभाग तिल्दा नेवरा), अध्यक्षता कर रहे श्री राम कुमार वर्मा जी (प्रांत शिशु वाटिका के प्रमुख), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती काजल झा जी, श्री मोहन राव पवार जी ( कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती शिक्षा संस्थान छ. ग. ), श्रीमती रानी सौरभ जैन जी ( पार्षद वार्ड क्रमांक 21), श्री स्वप्निल श्रीवास्तव जी ( सचिव ,विद्यालय प्रबंध समिति) के द्वारा भारत माता,ओम, सरस्वती माता के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना कर किया गया । तत्पश्चात्अतिथियों का  स्वागत तिलक रोली पुष्पगुच्छ  व श्री फल भेंट कर किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में श्री राम कुमार वर्मा जी के द्वारा उद्बोधन में  शिशु वाटिका के बारे में बताते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भी बच्चों में विषयों के प्रति रुचि पैदा की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती कागज झा ने अपने उद्बोधन कहा कि  बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं।जीवन में आगे बढ़ने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त
 करने के लिए अच्छी शिक्षा की आवश्यकता होती है।अच्छी शिक्षा के साथ- साथअच्छी संस्कार  भी होनी चाहिए जो इस विद्यालय में दिखाई दे रही है।श्री मोहन राव पवार जी के कहा यह शिशु नगरी कार्यक्रम छोटे छोटे बच्चों छुपी हुई क्षमता को उजागर करना है।यह कार्यक्रम में सिर्फ इन बच्चों के एवं उनके माता पिता के उत्साह वर्धन के लिए है।इसलिए मैं उनका समय नहीं लूंगा। आगे कार्यक्रम को जारी रखते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।श्रीमती रानी सौरभ जैन ने नन्हे मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए बसंत पंचमी एवं शिशु नगरी कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा बच्चों माताओं के सुवा,पंथी, कर्मा भाव नृत्य में भाग लेकर माताओं उत्साह वर्धन किया।
 कार्यक्रम की बहुत सराहना की गई।विद्यालय समिति के सचिव श्री स्वप्निल श्रीवास्तव जी कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि इतने छोटे छोटे बच्चे के कार्यक्रम जो सुन्दर वेश भूषा है, सुन्दर भाव नृत्य किये। कार्यक्रम का संचालन भी इन छोटे छोटे बहनों द्वारा सुन्दर ढंग से किया गया। इन बच्चों को,उनके शिक्षक दीदियों, माता को सबको धन्यवाद देता हूँ। शाला समिति के कोषाध्यक्ष श्री दिलीप के द्वारा सभी बच्चों को बसंत पंचमी, नेता सुभाषचंद्र बोस जंयती की शुभकामनायें देते हुए सभी एवं माताओं के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की गई।इसके पश्चात कार्यक्रम में कक्षा अरुण के भैया बहनों द्वारा विभिन्न वेशभूषा व उदय से लेकर द्वितीय तक बहनों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया । नृत्य के उपरांत भैया बहनों का टायर दौड़, गुब्बारा फुलाना ,  शब्द ज्ञान, जोड़ी मिलना, बाटल दौड़ , मेंढक दौड़, बोरी दौड़ आदि जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया ।  माता के लिए भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था तथा माताओं के द्वारा सुवा एवं पंथी नृत्य किया गया । शिशु नगरी के बच्चों द्वारा हमारे सहयोगी किसान ,दर्जी, पुलिस,नाई, धोबी, कुम्हार,सब्जीवाला, दूधवाला मोची, मैकेनिक,राजमिस्त्री,बढ़ई के रूप प्रस्तुत किए गए हमारे बारह शैक्षिक व्यवस्थाएं भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में श्री देवेंद्र सिंग श्री राम टेक्टर सो रूम सासाहोली, तिल्दा के द्वारा सभी बच्चों के लिए पुरस्कार में 200 नग टीफिन प्रदान किया जिसे मंचस्थ अतिथियों के द्वारा वितरित किया गया । माताओं के खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त माताओं को भी पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया गया।  कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू के द्वारा कल्याण मंत्र के साथ किया गया।जिसमें 27 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया व 31 माताएं भी सम्मिलित हुई। तथा विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदीयो की उपस्थिति रही।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3