तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री टंक राम वर्मा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,पुनर्वास उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता माननीय श्री गोपाल चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष डॉ अंबेडकर बाल कल्याण समिति, माननीय श्री अनिल अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रायपुर, माननीय श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा, माननीय श्री राजू शर्मा पूर्व सभापति जिला पंचायत रायपुर,माननीय श्री मनोज निषाद अध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मंडल,श्री रमेश वर्मा प्रांत बौद्धिक प्रमुख, श्री गोपाल साहू शहर अध्यक्ष,डॉ. ज्योति वाधवा, श्री राम पंजवानी,श्री खुमान वर्मा , श्री ईश्वर यदु, श्रीमती अन्नपूर्णा कश्यप, श्रीमती नीता वर्मा, श्री मती
रानी सौरभ जैन पार्षद, श्री सौरभ जैन, श्री दिलीप शर्मा फाउंडर मेंबर, श्री पवन अग्रवाल समिति संरक्षक,श्री नरेंद्र जैन उपाध्यक्ष, श्री नारायण शर्मा सहसचिव,श्री दिलीप वर्मा कोषाध्यक्ष, श्री कृष्ण कुमार सोनी समिति सदस्य,प्राचार्य श्री वासुदेव साहू नेवरा, प्राचार्य श्री श्रवण कुमार साहू तिल्दा उपस्थित रहे। श्री गोपाल चंद्र अग्रवाल ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। माननीय श्री टंकराम वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है की सरस्वती शिशु मंदिर नेवरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे अपनी कला को आप सभी के सामने प्रस्तुत करते हैं।सभी माता-पिता को अपने बच्चों की प्रस्तुति अवश्य देखना चाहिए।यह विद्यालय अपने बच्चों के माध्यम से अपनी संस्कृति आपके सामने प्रस्तुत करते हैं। यही इस विद्यालय की विशेषता रही है। यहा की शिक्षा आध्यात्म, धर्म, संस्कृति को लेकर चलती है। यहां के बच्चे पढ़ कर केवल डिग्री ही नहीं संस्कृति को भी लेकर चलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य यह है की बच्चों का शारीरिक, मानसिक सभी प्रकार का विकास होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय में सेट निर्माण,पंखा,लाइट के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। सभी अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । डॉ ज्योति वाधवा ने कक्षा दशम एवं द्वादश के परीक्षा परिणाम में प्रथम तीन स्थान प्राप्त भैया बहनों को ज्योति वाधवा अस्पताल की ओर से पुरस्कृत करने की घोषणा की। अरुण से लेकर द्वादश तक के सभी भैया बहनों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में शिशु वाटिका के बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी गीत,फाग गीत, करमा गीत, राउत नाचा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वही कक्षा दसवीं की बहनों द्वारा महिषासुर मर्दिनी एक्ट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा दसवीं के भैया ने फाग गीत प्रस्तुत किया।इसके पश्चात कक्षा एकादश एवं द्वादश के भैया द्वारा पिरामिड, थीम डान्स प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त भैया बहन, समिति सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री वासुदेव साहू ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।