भूरसूदा में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 04 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पुलिस ने पकड़ा

तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 

भूरसूदा में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 04 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पुलिस ने पकड़ा 
 
*थाना तिल्दा नेवरा एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही*
 ग्राम भूरसूदा निवासी अजय यादव उम्र 28 वर्ष गांव के रणबौर मैदान में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मडई मेला देखने गया था तभी मामूली बात पर आरोपीयो ने धारदार हथियार चाकू से अजय यादव पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे अजय की मृत्यु हो गई।

 नेवरा पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि घटना घटित कर आरोपीगण बिलासपुर कि ओर भाग रहे है जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी डागेन्द्र यादव पिता गोविंद यादव 19 वर्ष , नागेश यादव पिता मुकेश यादव उम्र 19 वर्ष, धनेन्द्र निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 22 वर्ष, परमेश्वर निषाद पिता राजेंद्र निषाद उम्र 18 वर्ष 7 माह सभी ग्राम टंडवा निवासी एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 05 लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
 
 पूछताछ में आरोपियों/अपचारी द्वारा क्षणिक विवाद को लेकर हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों/अपचारी को पकड़कर कर *घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू तथा 02 नग मोटर सायकल* जप्त कर सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3