तिल्दा नेवरा ।।
दिलीप वर्मा।।
तिल्दा नेवरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम पूर्वक संपन्न जगह-जगह किया गया ध्वजारोहण ।
शहर व क्षेत्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया गया, तिल्दा नेवरा के हृदय स्थल गांधी चौक में भाजपा नेता राम पंजवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने ध्वजारोहण किया, नवनिर्मित गुरु घासीदास चौक के पास नेता प्रतिपक्ष विजय सोनू मारकंडे ने ध्वजारोहण किया बता दें गुरु घासीदास चौक का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार किया गया है और नया निर्माण होने के बाद पहली बार इस 26 जनवरी में पहला ध्वजारोहण नेता प्रतिपक्ष विजय सोनू मारकंडे के द्वारा किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर अनिल अग्रवाल ने तिरंगा झंडा फहराया,
डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक में खेमलाल वर्मा द्वारा ध्वज फहराया गया, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश जैन ने तिरंगा झंडा फहराया, शहीद भगत सिंह चौक में पूर्व पार्षद श्रीमती सुधा चौबे ने ध्वजारोहण किया ,
बाल मंदिर में वार्ड 10 की पार्षद अन्नपूर्णा कश्यप ने ध्वज फहराया इसी तरह कई अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया, तिल्दा रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर सुमन झा ने तिरंगा झंडा फहराया,यहां पर आरपीएफ थाना प्रभारी पति राम जानी सहित पूरा आरपीएफ स्टाफ उपस्थित थे, रेलवे साइकिल स्टैंड में स्टेशन मास्टर सुमन झा वह डीआर यू सीसी मेंबर दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा फहराया , कांग्रेस भवन नेवरा में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने झंडा फहराया।
साथ ही नगर पालिका तिल्दा नेवरा में ध्वजारोहण पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने सभी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई दी साथ ही नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार स्वच्छता दीदी आदि वरिष्ठ जनों का सम्मान भी यहां पर किया गया, यहां पर नगर पालिका तिल्दा नेवरा के समस्त पार्षद गण अधिकारी कर्मचारी एवं गामान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित हुए।
आज सोमवार सुबह 9 बजे गांधी चौक नेवरा में ध्वजारोहण कर भाजपा नेता राम पंजवानी ने सभी को बधाई दी।