तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, डब्लू आर एस मंडल का अधिवेशन सम्पन्न।
आज दिनांक 07/12/2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, डब्लू आर एस मंडल का अधिवेशन गायत्री मंदिर, राजा तालाब में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन को अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार करने तथा नई कार्यकारिणी के गठन पर महत्वपूर्ण चर्चा एवं निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश सोनी द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से तिरुमलेश नायडू जी, महामंत्री, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ एवं टाटा बाबु राव , मंडल अध्यक्ष रायपुर एवं आई टी प्रभारी, बी एम एस, छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित थे
अधिवेशन में सर्वसम्मति से सुशील चंद्र सोनबेर को डब्लू आर एस मंडल अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।
साथ ही डेरा राम वर्मा को डब्लू आर एस मंडल सचिव की जिम्मेदारी पुनः प्रदान की गई, नीलकंठ साहू को संगठन मंत्री एवं आर पी पटेल कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में मजदूर हितों की रक्षा एवं संगठन की प्रगति हेतु तत्परता से कार्य करेगी।