नितीन नवीन के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी ⚡ अभिषेक टंडन
नितीन नवीन के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी ⚡अभिषेक टंडन दुर्ग छत्तीसगढ़ | नीतीन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई संदेश भेजा है। दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जाति मीडिया प्रभारी अभिषेक टंडन ने कहा कि श्री नीतीन नवीन की पार्टी संगठन के सर्वोच्च पद पर काबिज होने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा में आम कार्यकर्ता के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। उनकी नियुक्ति परिवारवादी पार्टियों को आईना दिखाने वाली है। जिला अनुसूचित जाति मीडिया प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन की नियुक्ति उन लाखों सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है, जो निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ संगठन की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति श्री नीतीन नवीन के बतौर कार्यकर्ता वर्षों के परिश्रम, संगठन के प्रति अटूट समर्पण एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। साथ ही यह भारतीय जनता पार्टी की उस सशक्त लोकतांत्रिक परंपरा को भी दर्शाती है।