आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में गोबर एवं गंगाजल से निर्मित हवन सामग्री, धूप-बत्ती, एंटी-रेडिएशन उत्पाद, कपड़ों से बने बैग, अचार सहित विभिन्न घरेलू एवं उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद की तथा समूह से जुड़ी बहनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर भारत माता की सेवा एवं सम्मान के लिए सतत कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक सहित सरस्वती बंजारे, सुषमा जेठानी, सीता साहू, चंद्रकांता मांडले, मनीष अग्रवाल, नटवर ताम्रकार, रविशंकर सिंह, रश्मि सिंह, आत्मनिर्भर भारत संयोजक श्री मनोज तिवारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता सरोज पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश निरंतर प्रगति कर रहा है और महिलाओं को हर स्तर पर सम्मान एवं अवसर प्राप्त हो रहे हैं। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का होना नारी शक्ति का प्रतीक है। महिलाएं शिक्षा, राजनीति, खेल, उद्योग और विज्ञान सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपार प्रतिभा, ऊर्जा और समर्पण है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महिला शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। नारी शक्ति आज आत्मनिर्भरता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणामस्वरूप महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी एवं भारतीय उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सरला आचार्य, गीता विश्वकर्मा, कंचन सोनी,प्रेमलाल साहू, योगेन्द्र सिंह, चिन्ना केशवलु, गोपालकृष्ण वर्मा, विजय सिंह, नरेश यादव, दीपक भाडेकर, हेमन्त देवांगन, कन्हैया सोनी, सचिन ताम्रकार, राजू खान, मीना शुक्ला , सरोज सिंग, अनुपमा शुक्ला, भारती साहू,रश्मि सिंह, कंचन सिंह, सुरेखा देशमुख, शैलेन्द्र सिंह,पारस जंघेल,मदन सेन, प्रवीण सिंह, तुषार देवांगन, विजय सिंह, पुर्णिमा ठाकुर, रिती वर्मा,शिवमारी यादव, प्रेमलता चंद्राकर,इन्दु वर्मा, रेखा पटेल,पुष्पा गेन्डे, प्रीति जाधव,संगीता देवी,मंजु देवी, शीला साहू, नेहा सिंह,सुनीता यादव, लक्ष्मी देवी, मीना शुक्ला, ज्योति,सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3