*नारी सशक्तिकरण हेतु सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न*

*नारी सशक्तिकरण हेतु सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न*

*नारी सशक्तिकरण हेतु सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न*
*नारी सशक्तिकरण हेतु सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न*
खरोरा
 मां सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में रविवार को नारी की भूमिका सशक्त बनाने सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना से हुई। दीदी कंचन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता एवं भाजपा मंडल खरोरा अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा ने परिवार एवं समाज में मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संयुक्त परिवार व्यवस्था की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नारी में निहित सप्त शक्तियाँ—श्री, वाम, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—परिवार को सुसंस्कृत, समन्वित और समृद्ध बनाने में सक्षम बनाती हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यबोध और कुटुंब प्रबंधन को भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की आवश्यकताएँ बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष, ने की। उन्होंने मातृशक्ति के योगदान को समाज की मजबूती का आधार बताया। मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज अध्यक्ष ने भारतीय नारियों—रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होलकर और सिंधुताई—के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि “जब नारी अपनी शक्ति को पहचानती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सभी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं।
*प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ*
कार्यक्रम में धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बालिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई, जीजामाता, अहिल्याबाई होलकर और तीजनबाई की वेशभूषा में प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं। महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।

*विशिष्ट मातृशक्ति का सम्मान*

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया—
देशसेवा: स्व. खिलानंद साहू की भाभी श्रीमती उषा साहू, खरोरा
देशसेवा: श्री थान सिंह साहू की माता श्रीमती सोनकुंवर साई, गनियारी
खेलकूद: गोल्ड मेडलिस्ट पूर्व छात्रा कुमारी रुचिका देवांगन की माता श्रीमती लीला देवांगन
भक्ति सेवा: शिव शक्ति भजन मंडली की श्रीमती उत्तरा साहू
शैक्षिक सेवा: सरस्वती शिशु मंदिर में 28 वर्ष से सेविका के रूप में कार्यरत श्रीमती अहिल्या देवांगन

विशेष उपस्थितियाँ
इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती सोना वर्मा, श्रीमती अंबिका बंछोर, श्रीमती लीला देवांगन, श्रीमती दामिनी देवांगन, श्रीमती संगीता वर्मा, एवं अन्य गणमान्य महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाएँ शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर


--

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3