*मुड़पार में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य देव दीपावली उत्सव का आयोजन*
खरोरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुड़पार ग्राम में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। समस्त ग्रामवासियों, विशेषकर यादव बंधुओं ने इस अवसर पर पारंपरिक और धार्मिक उत्साह के साथ मां लक्ष्मी तथा गौ माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर यादव समाज के लोगों द्वारा परंपरागत “सोहई बांधने” की रस्म भी पूरी श्रद्धा से निभाई गई। यादव लोगों ने पारंपरिक रीति से सुहाई (सोहई) बांधी। और आशीष दिया।
यादव महिलाओं ने अपने-अपने घर मालिक के घर जाकर हाथा देने का काम किया।
यह प्रथा गांव की एक विशिष्ट स्थानीय परंपरा है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है।
यादव ने अपने-अपने घरों में गौ माता की आराधना की।
समाज के वरिष्ठजन जीवरखान लाल यादव एवं चैनू यादव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व भगवान विष्णु की पूजा से जुड़ा हुआ है। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, सत्यनारायण कथा का श्रवण करते हैं और भगवान विष्णु की आराधना करते हुए दीपदान करते हैं।
ग्राम के प्रमुख यादव बंधुओं — संतोष कुमार यादव, राजू यादव, रामकुमार यादव, जीवरखान लाल यादव, चैनू यादव, जीवधन यादव, रतिराम यादव
अशोक यादव दिनेश कुमार यादव , मेक रावल यादव , मनीराम यादव
का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा।
पूरे गांव में दीपों की रौशनी से वातावरण आलोकित हो उठा और लोगों ने “जय यादव, जय माधव, श्रीकृष्ण भगवान की जय” के उद्घोष से देव दीपावली का स्वागत किया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर