*गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता को खिचड़ी अवश्य खिलाए:– हेमकुवर तारम*
*आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
*पार्षद ने स्वच्छता कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया*
चीखलाकसा:–नगर पंचायत चीखलाकसा वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद हेमकुवर तारम ने दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पंचायत में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया एवं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी
आज दिनांक 22.10.2025 दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर पार्षद हेमकुवर तारम ने अपने निज निवास पर गौ माता को खिचड़ी भी खिलाई lइस अवसर पर परिवारवासी भी उपस्थित रहे
हेमकुवर तारम ने बताया कि दिपावली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन ग्रामवासी अपने घर में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाते हैं और फिर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व में गोवर्धन पर्वत, गौमाता और भगवान कृष्ण की विशेष रूप से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि गोवर्धन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। साथ ही भगवान कृष्ण की असीम कृपा प्राप्त होती है।