*स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
खरोरा
आदर्श ग्राम बरबंदा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी आत्मानंद जी महाराज की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल प्रभात फेरी से हुई, जिसमें स्वामी आत्मानंद समिति एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी के पश्चात स्वामी आत्मानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रात्रि के समय लीला चौक में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें अशोक हरिवंशराय जी ने महारस प्रसंग का मनमोहक वर्णन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही 7 अक्टूबर को अशोक जी ने केवट प्रसंग पर अपना सारगर्भित वक्तव्य दिया।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद आश्रम से पधारे स्वामी जी ने रामचरित मानस पर अपनी रचनाओं का वाचन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमति मीरा जी, टिकेश धीवर, बबीता मीणा वर्मा, मनोज वर्मा, ऋषि हेमानंद, हुलेश लक्ष्मीनारायण, वीरेंद्र महेश्वर, रामाधार नायक, भक्तु राम वर्मा, सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उधोराम जी (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
समारोह का समापन भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
ग्रामवासियों ने इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
---श्री रोहित वर्मा जी की खबर