*स्कूल खेल में निष्ठा त्रिपाठी का नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में चयन*

*स्कूल खेल में निष्ठा त्रिपाठी का नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में चयन*

*स्कूल खेल में निष्ठा त्रिपाठी का नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में चयन*
*स्कूल खेल में निष्ठा त्रिपाठी का नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में चयन*
खरोरा, 19 सितंबर 2025 :- राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मुंगेली जिला के पीएम श्री स्कूल में दिनांक 16 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक स्कूल खेल एस.जी.एफ. आई. के तत्वधान में शतरंज खेल 14,17,19 वर्ष आयु समूह के बालक,बालिका वर्ग का आयोजन किया गया था। जिसमें भरत देवांगन स्कूल खरोरा की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी का शतरंज अंडर 14 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के खेलों में चयन हुआ। निष्ठा त्रिपाठी ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 5 मैचों में 4 मैच जीतकर 4अंक प्राप्त कर नेशनल में अपनी जगह बनाई, जो झारखंड रांची में दिसंबर में होने वाला है। उसने स्टेट प्रतियोगिता मुंगेली में 5 संभाग दुर्ग, रायपुर,बिलासपुर,सरगुजा,बस्तर के खिलाड़ियों से मैच खेला, और 5 मैच में 4 मैच जीत कर राष्ट्रीय खेल में अपना स्थान सुनिश्चित किया, और विद्यालय का नाम रोशन किया। 
इस प्रदर्शन से शाला के प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, सुमित सेन, दुलेश साहू एवं समस्त सदस्य, शाला परिवार से डोमार सिंह यादव, संगीता नायक ,रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, अंग्रेजी माध्यम से रूपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, पारुल पांडेय, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीस साहू, अनिल कुमार, योगिता देवांगन, शेषशेखर शर्मा, सना करीम, आंचल कसार, जैसमी जोस, कृतिका वर्मा, पावे पावित्री साहू, अजय कुर्रे, प्रीति मिश्रा, लुकेश्वर उईके, विक्रम, आकाश कुमार ने बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए, उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। 

निष्ठा त्रिपाठी दिसंबर में झारखंड रांची में होने वाली शतरंज में विजेता होती है तो, इंटरनेशनल में अपनी जगह बना लेगी।

योगेन्द्र त्रिपाठी व्यायाम शिक्षक ने बताया कि निष्ठा त्रिपाठी उनकी सुपुत्री है ,उसे 3 साल की उम्र से प्रशिक्षित करा रहा थे,वो बहुत जल्दी शतरंज सीख कर अपने पिता को ही में मात दे देती थी।
 श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3