*चकवे ग्राम पंचायत में रामचरितमानस का भव्य आयोजन*

*चकवे ग्राम पंचायत में रामचरितमानस का भव्य आयोजन*

*चकवे ग्राम पंचायत में रामचरितमानस का भव्य आयोजन*
*चकवे ग्राम पंचायत में रामचरितमानस का भव्य आयोजन*
खरोरा 
अंचल के ग्राम पंचायत चकवे में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बजरंग गणेश उत्सव समिति एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में रामचरितमानस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। यह आयोजन ग्राम के हृदय स्थल बजरंग चौक पर संपन्न हुआ।

समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आकाशवाणी रेडियो सिंगर, दूरदर्शन लोक कलाकार एवं तुलसी की बोली मानस मंडली घोरभट्टी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने रामचरितमानस में वर्णित शिव–सती प्रसंग का सुंदर मंचन किया। कथाकारों ने बताया कि सती, भगवान शिव की पहली पत्नी और प्रजापति दक्ष की कन्या थीं। पिता द्वारा शिव का अपमान किए जाने पर सती ने अग्नि में आत्मदाह कर लिया। इसके बाद शिव ने सती के शरीर को लेकर संसार में विचरण किया, जिसे भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से 51 टुकड़ों में विभाजित किया। इन्हीं स्थलों पर शक्ति पीठों की स्थापना हुई। छत्तीसगढ़ में भी महामाया रतनपुर, बमलेश्वरी डोंगरगढ़ और दंतेश्वरी दंतेवाड़ा जैसे शक्ति पीठ स्थापित हैं।
आयोजन में उपस्थित दर्शक मंडली ने संगीत और भक्ति की धुन पर नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित कुमार साहू ने किया। आयोजन समिति में प्रकाश, गुलशन, संदीप, दिगेश्वर, धनेश्वर, रूपेश निषाद, किशन लाल, संजू साहू, अनोद कुमार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में ध्वनि संचालन लकी सुपर साउंड चोरभट्टी द्वारा किया गया। कलाकारों में हारमोनियम – टुकेश्वर वर्मा, तबला – सेतराम साहू, बांसुरी – मुकुंद यादव, पैड – संजू साहू, बैंजो – मनीष दीवार, नाल – सारन ध्रुव का नाम प्रमुख रहा।
इस सफल आयोजन पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अनुराधा सेतराम साहू ने आयोजन समिति और लोक कलाकारों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके प्रयासों की सराहना की।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर
---

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3