*हड़ताल की वजह से इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ न हो,जनता की सेहत से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है - डॉ. प्रतीक उमरे*
*हड़ताल की वजह से इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ न हो,जनता की सेहत से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराने तत्काल पहल करने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि हड़ताल की वजह से दुर्ग में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं।जिला अस्पताल,सिविल अस्पताल सुपेला सहित सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है।जिला अस्पताल दुर्ग में टीबी के मरीज दवा के लिए भटक रहे हैं।ईसीजी जांच बीएससी नर्सिंग छात्राओं के भरोसे चल रहा है।हमर लैब में ब्लड टेस्ट के लिए बीएससी नर्सिंग छात्राओं से निकलवाया जा रहा है।जिला अस्पताल दुर्ग में टीबी ओपीडी तक बंद है।पोषण पुनर्वास केंद्र भी बंद हो गया है।सिविल सर्जन वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठें हैं। यहां तक कि बाल रोग निदान केंद्र,एसएनसीयू और कुपोषित पोषण आहार केंद्र भी बंद है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत हैं और इनमें अवरोध नहीं आना चाहिए।आकस्मिक एवं गंभीर सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।हड़ताल की वजह से इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ न हो।स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित करने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाया जाए तथा सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में मरीजों को हड़ताल की वजह से कोई तकलीफ या असुविधा ना हो।सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए एक मध्यस्थ समिति गठित करनी चाहिए,जो दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर हड़ताल को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त कर सके क्योंकि जनता की सेहत से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है।
भवदीय
डॉ. प्रतीक उमरे
पूर्व एल्डरमैन
नगर निगम दुर्ग।