*अक्षत वर्मा के MBBS चयन से ननिहाल पक्ष में छाई खुशी, मिठाई बांटकर मनाई गई खुशियां*
रायपुर डंगनिया निवासी अक्षत वर्मा पिता सुरज वर्मा (लैब टेक्नीशियन, गायत्री हास्पिटल रायपुर) एवं माता रेखा (रानी) वर्मा (नर्सिंग स्टाफ, राजनांदगांव) के MBBS में चयन होने पर परिवार और ननिहाल पक्ष में अपार हर्ष की लहर दौड़ गई। ग्राम कठिया नंबर 1 स्थित ननिहाल पक्ष के तिलक बघेल, सेवक बघेल, भुखन बघेल, घनश्याम बघेल, यशवंत बघेल, आशीष बघेल, हरिश बघेल, सुहाना, संध्या, विजय बघेल, उकेश बघेल, रमेश, शत्रुघ्न, परदेशी, ललित, धर्मेंद्र, दीनु, रवि, उदे, शिव, तुलसी, डॉ. हरीश वर्मा तथा शिक्षक धीरेन्द्र वर्मा जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए अक्षत को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरे गांव में मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया गया।