कॅबिनेट मंत्री दुर्ग जिला शहर के विधायक श्रीमान गजेंद्र यादव भिलाई स्टील सिटी पावर हाउस चंद्रा मोरया टॉकीज भिलाई पावर हाउस राज राजेश्वर मंदिर पहुँचने पर
कॅबिनेट मंत्री दुर्ग जिला शहर के विधायक श्रीमान गजेंद्र यादव भिलाई स्टील सिटी पावर हाउस चंद्रा मोरया टॉकीज भिलाई पावर हाउस राज राजेश्वर मंदिर पहुँचने पर
श्री शंकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। श्रीमान गजेंद्र यादव जी को भोलेनाथ मंदिर के पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण कर आशीर्वाद दिया गया। समर्थकों ने फूल-माला, श्रीफल, शॉल अर्पित कर ढोल-बाजे और नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
श्रीमान गजेंद्र यादव जी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। नगर निगम पार्षद, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव, स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का अनुभव रहा है। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने साइंस कॉलेज भिलाई एवं साइंस कॉलेज दुर्ग में भी अपनी पहचान एक ज़मीनी कार्यकर्ता के रूप में स्थापित की।
भिलाई स्टील सिटी में श्रमिक नेता, भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी, पूर्व मंडल स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी और प्रहरी के रूप में भी उन्होंने कार्य किया। कॅबिनेट मंत्री श्रीमान गजेंद्र यादव के भिलाई पहुँचने पर ढोल-नगाड़े बजाकर, गाड़ियाँ सजाकर, पटाखे फोड़कर, श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। भिलाई शहर में दीपावली जैसा उत्सव का माहौल देखने को मिला।
श्रमिक नेता प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आज का दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा भिलाई-दुर्ग शहर के लिए एक सुनहरा, गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन है। कॅबिनेट मंत्री बनने से भिलाई-दुर्ग शहर का मान-सम्मान और वर्चस्व बढ़ेगा। यह दिन एक नए इतिहास के रूप में सुवर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
जय हिंद!
जय भारत!
जय छत्तीसगढ़!
श्रमिक नेता
प्रशांत कुमार क्षीरसागर
श्रीमान कॅबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव जी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय हिंद! जय भारत! जय छत्तीसगढ़!