डॉ.अशोक आकाश लिखित पुस्तक आपरेशन एक्के घॉंव का विमोचन 14 अगस्त को

डॉ.अशोक आकाश लिखित पुस्तक आपरेशन एक्के घॉंव का विमोचन 14 अगस्त को

डॉ.अशोक आकाश लिखित पुस्तक आपरेशन एक्के घॉंव का विमोचन 14 अगस्त को
डॉ.अशोक आकाश लिखित पुस्तक आपरेशन एक्के घॉंव का विमोचन 14 अगस्त को
बालोद / छत्तीसगढ़ स्तरीय वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अशोक आकाश लिखित छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह आपरेशन एक्के घॉंव का विमोचन कॉंफ्रेन्स हाल न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में किया जा रहा है। 
      डॉ.अशोक आकाश साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट मुकाम प्राप्त कर साहित्य के विभिन्न विधाओं में सतत लेखन कर अपनी पहचान बना चुके हैं, अबतक उनकी चार काव्य संग्रह, एक आलेख संग्रह, चार अनुवादित कृति प्रकाशित है, इसके अतिरिक्त वे लगातार विभिन्न पत्रिकाओं में कालम एवं लेख लिखते आ रहे हैं। 1985 से निरंतर साहित्य लेखन में अग्रसर डॉ अशोक आकाश वर्तमान में मधुर साहित्य परिषद् जिला बालोद के अध्यक्ष के रूप में सतत साहित्य लेखन कर रहे हैं साथ ही, राष्ट्रीय कवि संगम जिला बालोद, जनवादी लेखक संघ जिला बालोद, छत्तीसगढ़ भ्रातृ संघ जिला बालोद के संयोजक के रूप में कार्य के साथ कई साहित्यिक संस्थाओं का नेतृत्व करते छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में जिले का नेतृत्व कर चुके हैं। आपरेशन एक्के घॉव इनकी पॉंचवी काव्यकृति है इसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा किया गया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ की कला, परम्परा, संस्कृति के साथ नारी जागरण, नारी शिक्षा, नशा मुक्त समाज निर्माण की दिशा में पहल करती कविताएँ संग्रहित है। डॉ.अशोक आकाश की यह कृति छत्तीसगढ़िया कला साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान के लिये संग्रहणीय है। उक्त पुस्तक के विमोचन पर बालोद जिला स्तरीय साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। उक्त जानकारी कन्हैया लाल बारले मधुर साहित्य परिषद् तहसील इकाई डौंडी लोहारा द्वारा दी गई है। 
             ०००

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3