विष्णु के सुशासन पर दुर्ग की जनता ने लगाया मुहर - डॉ. प्रतीक उमरे
दुर्ग नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देते हुए कहा कि दुर्ग की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है।चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि मतदाताओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।यह संभव हुआ है मुख्यमंत्री की सहज सरल छवि तथा जनहित के मुद्दों पर दृढ़ता से त्वरित निर्णय लेने की उनकी कार्यप्रणाली के कारण।सवा वर्ष के कार्यकाल में साय सरकार ने न केवल पारदर्शी प्रशासनिक तंत्र का विकास किया बल्कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ कैसे पहुंचे इस पर पूर्ण मनोयोग से काम किया है।मुख्यमंत्री साय के करिश्माई व्यक्तित्व का आकर्षण वोटरों में इतना अधिक रहा कि यहां विपक्षी कांग्रेस के लिए कोई जगह ही नहीं बची।साय ने ऐसा कोई मुद्दा ही नहीं छोड़ा जिसे विपक्ष भुना सके।चुनाव के दौरान कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई थी।प्रचार के दौरान ही यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस के वोटर भी चाहते थे कि विष्णु के सुशासन के साथ मिलकर वे अपने क्षेत्र को विकास की डगर पर लेकर चलें।प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री के रोड शो को जो शानदार प्रतिसाद मिला था उससे नतीजों का अनुमान तो पहले ही लग गया था की दुर्ग नगर निगम में कमल खिलने वाला है।अब महापौर अल्का बाघमार के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम में विकास को नई गति मिलेगी।