बेमेतरा:- भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन

बेमेतरा:- भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन

बेमेतरा:- भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन

बेमेतरा:- भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन


मेघू राणा बेमेतरा/देवकर:- भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन. जूलूस में विधायक हुए शामिल.नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला जारी है। निकाय चुनाव 2025 में नगर पंचायत देवकर के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने रिटर्निग ऑफिसर के पास अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कर दिया है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक एक से पंद्रह तक सहित भाजपा प्रत्याशियों ने पाषर्द पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय साजा विधायक महोदय ईश्वर साहू  , नगर पंचायत देवकर भाजपा चुनाव प्रभारी राजेंद्र शर्मा, भाजपा परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा , महामंत्री डां कमलेश साहू  ,परपोड़ी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री विनीता अग्रवाल दीदी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवकर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बुधारू साहू ,भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सह प्रभारी राकेश पाण्डेय ,पहुंचे, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और जोश के साथ अपने प्रत्याशी का समर्थन किया। निकाय चुनाव में यह नामांकन भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अजय अग्रवाल ने कहा कि, मैंने शुरू से ही जनता सर्वोपरि माना है। जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। जनता की समस्या का समाधान और नगर विकास ही प्राथमिकता है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3