पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने पर भाजपा पूर्व खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिषेक टंडन ने दी बधाई
पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता। भाजपा पूर्व खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिषेक टंडन ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
पूरे देश को हरियाणा पर गर्व है: अभिषेक टंडन
हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर इतिहास रचा है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है और वे दोनों हरियाणा से हैं। मुझे खुशी है कि हरियाणा ने पदकों में योगदान दिया है। पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है।
पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस पर भाजपा पूर्व खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभिषेक टंडन ने दोनों भारतीय शूटर्स को बधाई दी।
इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया था। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया था।