तिल्दा नेवरा। भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर मंडल द्वारा आज संगठन का 45 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया, इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष और तिल्दा नेवरा शहर भाजपा मंडल प्रभारी शिवशंकर वर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। वरिष्ठ और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, रैली निकाल कल भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवशंकर वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां बूथ से लेकर के शीर्ष तक के कार्यकर्ता एक बराबर है, भाजपा का मूल मंत्र अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले साथ ही विश्व की इस सबसे बड़ी पार्टी का अंतिम पंक्ति का अंतिम कार्यकर्ता भी समान रूप से सम्मान प्राप्त करें यही पार्टी का मूल मंत्र है। भाजपा कर्मठ और श्रमवीर कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं, भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, उन्होंने कहां कि भाजपा 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया ने कहां कि राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित पीएम मोदी ने आगे लिखा-यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि बीजेपी अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। 

महान विभूतियों को नमन करते हुए मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहां कि आज भारतीय जनता पार्टी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विचार रखते हुए पार्टी में पार्टी के संघर्षों का व्याख्यान किया, कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमीक्षा गुरु डहरिया, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल, तिल्दा नेवरा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश सतपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदेश जैन, लक्ष्मीचंद नागवानी, वरिष्ठ नेता घनश्याम अग्रवाल, सूरज नारायण शर्मा सुमन गिरी गोस्वामी युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश निषाद ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दीपक शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में पार्षद विकास कोटवानी, रवि सेन, राजकुमार गेंड्रे, कृपाराम पटेल, कृष्णा शर्मा, उपाध्यक्ष सुखदेव वर्मा, रमेश रिंकू अग्रवाल, नरेंद्र लहरी, मनोज निषाद, खूबचंद वर्मा, नीरज लाहोटी, आरती गिलहरे, अनील शर्मा, पंडित गणेश शर्मा, प्रियंक सोनी, लक्ष्मण दास दोडवानी, अनिल पात्रो, मुस्ताक अहमद, मोहन साहू, गणेश जैन, सोनू पंजवानी, त्रिलोचन साहू, मिनेश नायक, चरण जांगड़े, ओमप्रकाश साहू, दिलहरण निषाद, यशवंत सेन, घनश्याम मिर्झा, नवीन केशरवानी, जय केसरवानी, राजकुमार अग्रवाल, देवकी बाघमार, बेबी गोस्वामी, मनोज वर्मा, सुरेश लखवानी, जितेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश झा, संगीता मिश्रा, मुन्नी गिरी गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3