शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय - कनकी में वार्षिकोत्सव का आयोजन
खरोरा: आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक का मंच अभिनय तथा वीरांगनाओं की वेशभूषा में सुसज्जित होकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित करते रहे, साथ ही छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव में अपने वर्ष भर की गतिविधि को संकलित करते हुए विभिन्न तीज, त्यौहार ,पर्व और परंपराओं को लोक कला और लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से बस्तर अंचल की संस्कृति, सरगुजा, बिलासपुर रायपुर और दुर्ग संभाग की विभिन्न लोक कला के साथ, पंथी नृत्य का भी प्रस्तुतीकरण किया उपरोक्त कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनकी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सम्माननीय ज़नपद पंचायत सदस्य अरुण कुमार भारद्वाज ,गांव के वरिष्ठ नागरिक ईलक राम वर्मा, पूर्व सरपंच संतोष कुमार वर्मा , ग्राम सभा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा , कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुश्री सीमा मेश्राम ने किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित करके किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सरस्वती वंदना के साथ लोकगीत के साथ अपना वार्षिक उत्सव का प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक राकेश कुमार साहू साथ ही उपस्थित रहे
विद्यालय के वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक एल एल पटेल , श्रीमती सरोज गुप्ता, अगनु दास टंडन, राम निषाद, श्रीमती सरला दीवान, श्रीमती सविता उष्या श्रीमती वीणा ठाकुर, श्रीमती श्वेता त्रिपाठी, श्रीमती अंजुम मरकाम, किशन लाल वर्मा, हेमंत कुमार साहू, पुष्कर प्रसाद साहू , श्रीमती विजयालक्ष्मी वर्मा, अजय कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार साडे, सुश्री ईश्वरी वर्मा , अरुण कुमार नेताम, श्रीमती ममता वर्मा , जया वर्मा, साथ ही बहुत बृहद संख्या में बालक एवं पालक और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें,
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता त्रिपाठी एवं अंजू मरकाम मैडम के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संकलन श्री राम जी निषाद एवं पुष्कर साहू के द्वारा किया गया ।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर