श्रीराम रंग से सराबोर हुआ ग्राम बंगोली

श्रीराम रंग से सराबोर हुआ ग्राम बंगोली

श्रीराम रंग से सराबोर हुआ ग्राम बंगोली

श्रीराम रंग से सराबोर हुआ ग्राम बंगोली

आस्था का अंतहीन सैलाब

प्राणप्रतिष्ठा समारोह का अभूतपूर्व आयोजन


खरोरा- भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू महासभा एवं धार्मिक अनुसांगिक संगठनों के निरंतर भगीरथ प्रयास ,सनातन के संघर्षशील त्यागी,बलिदानी संतों के बलिदान ,श्रीराम चरण अनुरागी अनुयायी भक्तों की अटूट आस्था एवं अटल विश्वास के सदपरिणामस्वरूप 500 वर्षों से भी अधिक संघर्षपूर्ण प्रतीक्षा के पश्चात श्रीराम के पुनःप्रतिस्थापन एवं विश्वप्रसिद्ध भव्य श्रीराम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को आजादी के 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन धरा बंगोली में अभूतपूर्व प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।

प्रातः 7:30 बजे ग्राम के वरिष्ठजनों ने वैदिक रीति से ईश वंदना व आराध्य श्रीरामचंद्रजी की पूजा अर्चना की ,श्रीराम कृष्ण मानस परिवार, नवोदय दुर्गोत्सव समिति ,नवजागृति दुर्गोत्सव समिति व बाल बजरंग सेवा समिति, जय महामाया दुर्गोत्सव समिति,आदर्श नवयुवक दुर्गोत्सव समिति, जागृति महिला मानस मंडली,आदर्श महिला मानस मंडली ,युवा क्रांति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रामधुनी व पटाखों की गूंज के साथ कलश यात्रा के माध्यम से ग्राम के समस्त देवी देवताओं का आवाहन कर आमंत्रित किया गया। श्रीराम स्तुति, आरती सहित राम आगमन से सम्बद्ध भजनों पर ग्राम की महिलाओं ने भावविभोर होकर खूब झूमकर नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया, वहीं युवाओं ने जोशीले अंदाज में बाइक रैली के माध्यम से जय जय श्रीराम के नारों से बस्ती में सनातन का संदेश प्रसारित किया । 

  
आयोजन स्थल बाजार चौक के ग्राम पंचायत रंगमंच पर समितियों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम के चरित्र पर आधारित संगीतमय स्तुति ,भजन, जसगीतों व सत्य सनातन धर्म एवं संस्कृति की जयकारे से भगवा ध्वज ,पुष्प लड़ियों ,धूप ,अगरबत्ती से सुवासित व जगमगाते दीपों से सुसज्जित श्रीराम दरबार गूंज उठा । पूरे दिन माता कौशल्या रसोई में बनती स्वादिष्ट खिचड़ी व बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया , सांध्य बेला में आयोजन समिति के अपील पर हर द्वार पर दीप जलाए गए ,701 दीपों की श्रृंखला से सवास्तिक व जय श्रीराम अंकित कर दरबार में भव्य सामुहिक श्रीराम आरती की गई ।

इस अवसर पर श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रणेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केन्द्र सरकार की संकल्पशीलता की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए मंदिर निर्माण हेतु बलिदानियों ,संघर्षशील साधु संतों,संघर्षरत धार्मिक, आध्यात्मिक संगठनों की संघर्षपूर्ण यात्रा की जानकारी देते हुए वन्दन समर्पित करते हुए कृतज्ञता प्रकट की गई ,ग्रामवासियों ने अपने भाग्य को सराहते हुए श्रीराम लला दर्शन का संकल्प लिया ।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3