दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 23 में राम लला की स्थापना के अवसर पर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
दल्ली राजहरा के के वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा वार्ड में जसवंत नायक (जस्सू ) के अगुवाई में वार्ड वासियों के द्वारा श्रम वीर चौक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल्य रूप राम लला की धर्म नगरी अयोध्या में स्थापना के अवसर पर श्रमिक चौक पर कल संध्या 7:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की आरती किया गया l साथ ही भगवान राम लला की समस्त वार्ड वासियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया l इस अवसर पर जस्सू ने कहा कि आज 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास के साथ विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा l क्योंकि आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम फिर से अपने राजमहल में विराजे हैं l
यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज हम भगवान श्री राम की इस मंदिर को बनते हुए और उन्हें स्थापित हुए देखे हैं l इस कार्यक्रम में वार्ड वासी जसवन्ता नायक (जब्सु) सागर लालवानी, अंश कुमार ,प्रवीण ठाकुर, शिवम कुमार, दामोदर पटनायक, शैनल साहू ,सोनू विभार मिन्द्र यादव राकेश सोनी मेष आदित्य पाण्डे अजय मौर्या, परमानंद सहारे, देवेन्द्र शर्मा, योगेश मोहन सेन पुरुषोत्तम सिंह, विनोद एवं वार्ड वासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे l