तिल्दा नेवरा: तिल्दा के समीपस्थ ग्राम किरना में मड़ई मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा विशेष रुप से उपस्थित हुई
तिल्दा नेवरा: तिल्दा के समीपस्थ ग्राम किरना में मड़ई मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा विशेष रुप से उपस्थित हुई
तिल्दा के समीप ग्राम किरना में ग्राम वासियों के द्वारा मड़ाई मेला का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, जनपद सदस्य डॉक्टर चिनमन , सरपंच नूतन साहू आदि भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। जहां पर अपने उद्बोधन में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की, साथ ही ऐसे आयोजनों पर प्रसन्नता व्यक्त कर गांव की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित हुए।
श्री दिलिप वर्मा जी की खबर