श्री राम प्राण प्रतिष्ठा पर जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान, तामेश बने अतिथि
ऐतिहासिक दिन २२ जनवरी को समूचा भारत रामलला के अयोध्या में विराजमान होने व प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में रंगा नज़र आ रहा है शहर भी पूरी तरह राममय हो गया, विभिन्न संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाकाल सेना के संस्थापक व भाजपा नगर उपाध्यक्ष तामेश कश्यप भी बतौर अतिथि आमंत्रित किए गए,
कश्यप ने पूजा पाठ की व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आज जीवित है वो सौभाग्यशाली है साक्षी है जो भगवान राम टाट से ठाट तक का ५०० सालो का सफ़र ख़त्म होते देखा, मैं बहुत भावुक हूँ जो आज यह तस्वीर देख रहा हूँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी का हृदय से आभार जो समूचे सनातनियों का सपना साकार किया सभी स्थानों मे भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।