एकदिवसीय श्री राम नवधा महोत्सव संपन्न
बेमेतरा: नवयुवक समिति पिकरी द्वारा रामोत्सव श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या धाम के पावन उपलक्ष में एक दिवसीय श्री राम नवधा महोत्सव "राम आएंगे" वार्ड नं 1 पिकरी पारा में सामुदायिक भवन प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री राम स्तुति एवं रामचरितमानस वंदना के साथ प्रारंभ हुआ दोपहर 12:20 पर महा आरती व महाप्रसाद वितरण किया गया व राम कथा प्रस्तुति प्रथम पुष्प के रूप में जय मां शीतला मानस मंडली भिलौरी ,ममता बालिका मानस मंडली नवागढ़ ,राम के चिन्हारी मानस मंडली सनकपाट मरजादपुर, त्रिवेणी बालिका मानस मंडली खिलोरा ,चंचल मानस मंडली रेवे, दिव्य ज्योति मानस मंडली कठिया एवं श्री राम जानकी मानस मंडली बेमेतरा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे दर्शक व श्रोता मंत्र मुग्ध होकर ताली बजाने लगे कार्यक्रम का संचालन अनिल रजक ने किया। इस अवसर पर समिति के प्रभु वर्मा, अजय वर्मा, गोपी वर्मा, राकेश वर्मा,टिकम वर्मा ,अंजोर वर्मा, गोपी वर्मा,पवन सिंह ठाकुर, दिलीप वर्मा,भकला वर्मा, रामकैलाश वर्मा, द्रोपती वर्मा, राधा वर्मा, सुनीता रजक,नीरा वर्मा ,चकबती वर्मा,दुखम वर्मा, प्रहलाद सहित अनेक सदस्य भव्य आयोजन सहभागिता प्रदान किए।