दल्ली राजहरा: तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के आराध्य देवी मां कर्मा मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किया गया विविध आयोजन
दल्ली राजहरा: तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के आराध्य देवी मां कर्मा मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किया गया विविध आयोजन
आयोध्या नगरी में भगवान् श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पवित्र अवसर में तहसील साहू संघ के तत्वाधान में माँ कर्मा मंदिर गाँधी चौक में श्री राम चन्द्र भगवान् की महा आरती एवं श्री रामचरित्र मानस के बालकांड का पाठ माँ कर्मा महिला समिति के द्वारा किया गया l तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा आज पूरा देश राममय हो गया है l हम सबको रामचंद्र भगवान् के द्वारा बताये हुए मार्ग में चलना चाहिए l वह हम सब के आदर्श है l बालक रामलला से मर्यादा पुरुषोत्तम बनना कोई आसान बात नहीं है l उन्होंने राजवंश में जन्म लेकर तपस्वियों की जीवन जिया l उन्होंने मर्यादा में रहकर निस्वार्थ भाव से जनमानस और सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम किया l उनकी कथा महा ग्रंथ रामायण हमें सिखाता है कि धर्म की रक्षा कैसे की जाए , परिवारों के बीच सामंजस्य कैसे बनाया जाए, गुरु की सेवा कैसे की जाए , जीवन में कभी उच्च नीच का भेद भाव ना लाएं , भाई-भाई का प्रेम यदि हो तो घर अयोध्या बन जाता है और भाई-भाई में द्वेष हो तो वह घर श्रीलंका बन जाता है l नारियों की सम्मान कैसे किया जाए , भगवान राम ने माता कैकई के द्वारा दिए गए वनवास को सिरोधर्य कर लिया और वनवास से आने के बाद भी उन्हें उतना ही प्रेम किया जितना पहले करते थे l वह कभी पुत्र धर्म से विमुख नहीं हुए और नाही भातृ धर्म से रामायण उन्होंने वन देवी से कहा कि हे वन देवी जिस रास्ते पर मैं वनवास के लिए आया हूं उसे रास्ते पर उगे कांटों को आप आज्ञा देंगे मेरे भाई के पैरों पर ना चुभे क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मुझे खोजते हुए भारत आए और यही काटे भरत के पैरों में चुभे l मां सीता का भगवान श्री राम के प्रति विश्वास l भरत और लक्ष्मण का भातृ प्रेम , पवन पुत्र हनुमान का अपने स्वामी के प्रति प्रेम यह सब हमें रामायण के द्वारा ही सीखने को मिलता है l आज फिर से सनातन धर्म का नये सूत्रपात का हुआ है l देश 497 साल से जिस सपने को लिया था वह आज पूर्ण हुआ l
प्राण प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हम सब को भाव विभोर करने वाला है l इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनाना हम सब का सौभाग्य है l जिनका नाम जपने से ही आत्म कल्याण होता है l हम सबको समय निकाल कर राम भजन करना चाहिए l आयोजन में तोरण लाल साहू, रेखू राम साहू, घना राम साहू,रूप साहू, गोविन्द साहू, अंजू साहू, राधेश्याम साहू,दामिनी साहू, रेखा साहू, कुन्ती साहू,रेवती साहू, पुरुषोत्तम साहू, किशन साहू, गायत्री साहू, पूर्णिमा साहू, लिलेश्वरी साहू, खेमीन साहू, सत्या साहू, अजीत साहू, छन्नू साहू, राजकुमार, रीनेश्वरी, जीवन, गजेंद्र, गंगाधर, किशोर,शिवबती, रामसिग, रेणुका,कमल साहू, सत्यवान, भूखन, नवीन, सुनील, अनिता, तुमेश्वीरी, उषा,ललिता, हेमलता, शंतानू, सुमन, सहित समाज के लोग उपस्थित थे l