कुसुमकसा बालोद चौक से मानपुर चौक के बीच पुरानी डामरीकृत सड़क में अनेक जगह हुवे जानलेवा गड्ढे
श्री अनिल सुथार: कुसुमकसा--- झलमला से कुसुमकसा होकर मानपुर की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 930 के सड़क निर्माण के दरम्यान कुसुमकसा बालोद चौक से मानपुर चौक तक जर्जर सड़को का खामियाजा आमजनो को भुगतना पड़ रहा है ,सड़क के गड्ढो में डाली गयी गिट्टी से दो पहिया वाहन चालकों को चलना दूभर हो गया तोवही उक्त मार्ग में दो पहिया वाहन के आगे मालवाहक वाहन के चलने से सड़क से उड़ने वाली मिट्टी व सड़क निर्माण में डाली गई मिक्स गिट्टी से सफेद पावडर धूल के गुम्बार से दो पहिया वाहन में सवार यात्री सरोबर हो जा रहे है ,तो रात्रि में तो दो पहिया वाहन सवारो को धूल उड़ने से दुर्घटना का भय बना रहता है व वे अपना जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे है।
कुसुमकसा मुख्य मार्ग के इर्दगिर्द दुकानदार व आवासीय मकान में रहने वाले वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल से परेशान हो गए है जहां दुकान में रखे सामानों में धूल की परत सी जम जा रही है तो सफेद पावडर नुमा धूल के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता नजर आ रहा है ,तो वही अर्थ कार्य मे बरती गई लापरवाही का खामियाजा बरसात होते ही आमजन को उक्त मार्ग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,मालवाहक वाहन के पुरानी डामरीकृत सड़क से नीचे उतरते ही मुरुम,मिट्टी डाले गए सड़क में धंस कर फंस जा रही है ,तो वही उक्त पुरानी सड़क मार्ग में बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे हो जाने से दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है सड़क की बदत्तर स्थिति को देखते हुए कभी भी गम्भीर बड़ी दुर्घटना होने की सम्भावना है
उक्त सड़क मार्ग निर्माण के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग के आला अधिकारी व ठेकेदार जनता को सुविधाएं देने के बजाय उन्हें आफत में डालकर रोड निर्माण में लापरवाही बरत रहे है। जिसका नजीता ही कहा जाए कि इस मार्ग में चलने वाली दो पहिया वाहनों में सवार राहगीर नवनिर्मित कीचड़ युक्त सड़क मार्ग में ठेकेदार की लापरवाही के चलते अनावश्यक सिलिप खाकर गिर रहे है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की प्रबल आसंका बनी नजर आ रही है। सवाल यह उठ रहा कि भरी बरसात में यह ठेकेदार अपना कार्य जनहित में कर रहा या अपने मनमर्जी से । सवाल इसलिए कि क्षेत्र की जनता को इस रोड कार्य से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात होते ही उक्त निर्माणाधीन सड़क मार्ग में अनेकों वाहन मुरुम मिट्टियुक्त सड़क में फंस चुकी है तो कई मालवाहक वाहन सड़क के किनारे से होते हुए पलट गई थी अर्थ कार्य मे फिस मिट्टी सहित मिट्टियुक्त मुरुम व कहि कहि टी काली मिट्टी भी डाला गया है जहां दलदल सी स्थिति हो गयी है।
निर्माणाधीन सड़क मार्ग में किये गए गड्डो के समीप परिवर्तित मार्ग का बोर्ड ना लगाने व किये गए गड्डो के किनारे सड़क मार्ग में रेडियम लगे अवरोधक ना लगाने से रात्रि में वाहन चालको को दुर्घटना का कोप भाजन बनना पड़ रहा है ,उक्त सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में लगने वाली मुरुम में छोटे पत्थर के टुकड़ों के साथ बोल्डर भी लग रहा है जिसकी जांच करने वाला राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माण के शासकीय अधिकारी कर्मचारी नजर नही आ रहे है जिसके कारण निर्माण एजेंसी के द्वारा मनमाफिक अर्थ वर्क में मुरुम के साथ मिट्टी युक्त मुरुम ,छोटे बड़े पत्थर के अनगिनत टुकड़े का उपयोग किया गया है जो निर्मित मुरुम युक्त सड़क में देखा जा सकता है।
कुसुमकसा बालोद चौक से मानपुर चौक के बीच पुरानी डामरीकृत सड़क में अनेक जगह जानलेवा गड्ढा हो गया है जिसमे बरसात का पानी भर जाने से दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक उक्त जानलेवा गड्ढा की गहराई से अनभिज्ञ होने के कारण दुर्घटना के शिकार होकर स्वयं भी चोटिल हो रहे है तो उनकी वाहन भी छतिग्रस्त हो रही है जल्द ही उक्त सड़क मार्ग को दुरुस्त नही किया गया तो कभी भी ग्रामीणों का गुस्सा सड़को पर नजर आएगा।