हिन्दू उत्सव समिति द्वारा श्रीगणेशोत्सव चल समारोह के साथ गरबा महोत्सव का किया जायेगा भव्यतापूर्ण आयोजन

हिन्दू उत्सव समिति द्वारा श्रीगणेशोत्सव चल समारोह के साथ गरबा महोत्सव का किया जायेगा भव्यतापूर्ण आयोजन

हिन्दू उत्सव समिति द्वारा श्रीगणेशोत्सव चल समारोह के साथ गरबा महोत्सव का किया जायेगा भव्यतापूर्ण आयोजन

हिन्दू उत्सव समिति द्वारा श्रीगणेशोत्सव चल समारोह के साथ गरबा महोत्सव का किया जायेगा भव्यतापूर्ण आयोजन

भगवान गणपति की आराधना का पर्व श्रीगणेशोत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रीवा नगर के साथ सम्पूर्ण जिले में भव्यतापूर्वक मनाया जाय इसके लिए हिन्दू उत्सव समिति धर्मपरिवार सतत् प्रयत्नशील है और उन हजारो श्रीगणेश भक्तों तथा श्रीगणेश उत्सव समितियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है जो पूरी तन्मयता से निष्ठापूर्वक इस कार्य में लगे हुए है। आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ सैकड़ों श्रीणेश प्रतिमायें नगर के साथ ग्रामीण अंचलों में भी हर्षोल्लासपूर्वक स्थापित की गई है। दस दिवसीय श्रीगणेशोत्सव पर्व का समापन 09 सितम्बर ( अनन्त चर्तुदशी ) को श्रीगणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ सम्पन्न होगा। उक्त आशय की जानकारी हिन्दू उत्सव समिति धर्मपरिवार के अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू ने "होटल जीत रेसीडेन्सी" में आयोजित पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा नगर में स्थापित श्रीगणेश प्रतिमाओं की सामूहिक विर्सजन शोभा यात्रा निकाली जावेगी तथा शोभा यात्रा में शामिल श्रीप्रतिमाओं को पुरस्कृत किया जावेगा। तथा नवरात्रि के पर्व के अवसर पर पॉच दिवसीय गरवा - डॉडिया महोत्सव का भव्य आयोजन 30 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2022 तक किया जावेगा जिसके लिए तेयारिया प्रारंभ कर दी गई है और लगभग 15 टीमों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। हिन्दू उत्सव समिति धर्मपरिवार के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रथम चरण में नगर के 45 वार्डो में वार्ड अध्यक्षों को नियुक्त किया जावेगा तथा द्वितीय चरण में तहसील और पंचायतस्तर पर विस्तार किया जावेगा ताकि वार्ड एवं पंचायत स्तर पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी समय-समय पर प्राप्त हो सके तथा उन कार्यक्रमों में सहभागिता हो सके। साथ ही महिला एवं युवा इकाईयों कागठन अतिशीघ्र किया जावेगा। पत्रकार वार्ता में आजीवन संरक्षक नारायण डिगवानी, एड० सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसखा यादव, महासचिव सुरेश विश्नोई कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश तोमर, वरिष्ठ सदस्य सुरेश राय, युवा अध्यक्ष सुमित मांजवानी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3