मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन:ठेका श्रमिकों को भत्ते व नाइट शिफ्ट एलाउंस का भुगतान करने रखी मांग

ठेका श्रमिकों के लिए तय किए गए भत्ते, नाइट शिफ्ट एलाउंस का भुगतान करने के लिए सीटू,सीएमएसएस व एटक ने खदान प्रमुख को ज्ञापन सौंपा। प्रबंधन और यूनियनों के बीच हुए समझौते के आधार पर ठेका श्रमिकों को तय किए गए माइंस भत्ते व नाइट शिफ्ट एलाउंस का भुगतान अगस्त के वेतन के साथ सितंबर में करने की मांग की। माइंस ईडी के नाम ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक खदान समीर स्वरूप को सौंपकर बताया कि 7 जनवरी को सीटू और सीएमएसएस के नेतृत्व में खदान के ठेका श्रमिकों ने दासा, नाइट शिफ्ट एलाउंस एवं चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर हड़ताल की थी।

तब भिलाई में यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक में समझौता हुआ था कि खदान के ठेका श्रमिकों को सभी भत्ते को समाहित करते हुए माइंस अलाउंस व नाइट शिफ्ट एलाउंस व चिकित्सा सुविधा दिया जाएगा। लेकिन समझौते को लागू न किए जाने के विरोध में 12 अगस्त को खदान के ठेका श्रमिक सीटू और सीएमएसएस के नेतृत्व में हड़ताल की।

जिस पर पुनः प्रबंधन और यूनियनों के बीच बैठक में सहमति बनी कि खदान श्रमिकों को 100 रुपए प्रतिदिन माइंस एलाउंस, 90 रुपए प्रतिदिन नाइट शिफ्ट एलाउंस की राशि अगस्त के वेतन में दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सीटू अध्यक्ष प्रकाशसिंह क्षत्रिय, एटक अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, सीएमएसएस अध्यक्ष सोमनाथ उइके उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3