बेमेतरा शहर हुआ शिवमय श्रद्धालुओं का उमड़ा अपार भीड़
बेमेतरा के कृषि उपज मंडी प्राँगण में 19 अगस्त से 26 अगस्त प्रतिदिन 1बजे से 5 बजे तक चल रही हरि लीलामृत सेवा संस्थान के तत्वावधान में दिव्य सवा लाख पार्थिवेश्वर महारुद्राभिषेक एवं संगीतमय श्री शिव महापुराण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचिका बाल साध्वी मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि जी वृंदावन धाम यूपी के द्वारा की जा रही है जिसका बेमेतरा जिला/शहर सहित अन्य स्थानों से भी भगवान श्री शिव पुराण कथा श्रवण करने भारी संख्या में श्रद्धालुगण पहुँच रहे हैं कथा का आज दूसरा दिन रहा जिससे दीदी जी ने श्री शिव पुराण कथा को विस्तार से बताया भगवान शिव शंकर जी भोले भंडारी है शिव जी इतने भोले हैं कि अपने साथ साथ अपने पूरे परिवार की पूजा कराते हैं।
भगवान गणेश जी के नाम से पिता शिव जी को जानते हैं आदि शक्ति जगदम्बा पार्वती माता के नाम पति शिव जी मानते हैं दुनिया मे इनके सिवाय और कोई दूसरा देवता नहीं है जिनके पुत्र के कारण पिता को जाना जाता है शिव पुराण कथा में पूज्य दीदी जी ने बताया कि श्री शिव पुराण की कथा जो मनुष्य पूरे 7 दिन लगातार सुनता है उसे भगवान शिव मंदिर बनाने के पुण्य मिलता है शिव पुराण में लिखा है जो व्यक्ति 12 ज्योतिर्लिंग का नाम जपता है उसे शिव पुराण कथा सुनने का लाभ मिलता है।
जो व्यक्ति अपने बुजुर्ग माता पिता को ज्यातिर्लिग का दर्शन पूजन करता है उसे शिव पुराण का लाभ फल मिलता है देश के सभी जगहों पर स्थित 12 ज्योतिर्लिंग,52 शक्तिपीठ,4 मठों,9आदिशक्ति स्वरूपा माताओं के वर्णन किया श्रद्धालूगण संगीतमय शिव पुराण कथा का श्रवण कर भाव विभोर कर नृत्य कर झूमते रहे दीदी जी के आगमन पर कथा शुरुआत में व्यासपीठ पर स्वागत सम्मान पूजन शहर के प्रबुद्वजनों द्वारा किया गया कथा समाप्ति पश्चात भी शहर के गणमान्य नागरिक,समिति के सदस्य, दानदाताओं के द्वारा दीदी व व्यासपीठ का पूजन स्वागत सम्मान किये जिसमें प्रमुख रूप से विजय सिन्हा,हर्षवर्धन तिवारी,योगेश तिवारी,राजा पाण्डेय,नीतू कोठरी,वर्षा गौतम,पुर्णिमा पटेल,सुरेश पटेल,राजेश शर्मा,विकास तम्बोली,राजेन्द्र खुराना,राकेश मोहन शर्मा,तुषार साहू,राकेश शर्मा,सुनील नामदेव,विक्की पटेल दिलीप पटेल गिरीश ग्वेल शुभम तिवारी,शिवम तिवारी,अजय मिश्रा,घनश्याम सुखवानी सहिंत उपस्थित रहे।