चैतन्य झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर जाने का दृश्य दिखाया

चैतन्य झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर जाने का दृश्य दिखाया

चैतन्य झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर जाने का दृश्य दिखाया

चैतन्य झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर जाने का दृश्य दिखाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर चैतन्य झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। कृष्ण रासलीला एवं नृत्य नाटिका के माध्यम से बच्चों ने प्रस्तुति दी। बीके नेहा दीदी ने कहा कि अब निकट भविष्य में कृष्ण का राज्य आने वाला है। कुछ ही समय बाद यह भारत स्वर्ग बनने जा रहा है। श्री कृष्ण का जन्म होने वाला है। इस संसार रूपी वृक्ष का प्रथम राजकुमार श्रीकृष्ण ही बनते है। वही इस सतयुगी सृष्टि भारत देश के महाराजा बनते है।

संस्था की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विजयलक्ष्मी दीदी ने कहा कि राजयोग के द्वारा ही परमात्मा शिव नई दुनिया की स्थापना का कार्य कर रहे है, यदि आप भी श्री कृष्ण राधे के राज्य में जाना चाहते है सतयुग में देव पद प्राप्त करना चाहते है तो परमपिता परमात्मा शिव द्वारा रचे हुए इस अविनाशी रूद्र गीता ज्ञान यज्ञ में अपनी बुराइयों को स्वाहा करें। संपूर्ण पवित्रता को धारण करें तभी आप उस स्वर्गिक दुनिया में जा सकते है।

उन्होंने कहा वर्तमान समय में सभी विकारों से भरे हुए है, इन विकारों को निकालने की विधि भगवान हमें बताते है, वो विधि है राजयोग। कार्यक्रम में रासलीला के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार वासुदेव भगवान कृष्ण को सिर के ऊपर टोकरी में लेकर जा रहे है। शेषनाग ऊपर से उनकी बरसात से रक्षा कर रहे है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3