मंत्री की घोषणा:25 लाख रुपए से बालोद में बनाया जाएगा सतनामी समाज का भवन

रविवार को जिला सतनामी समाज के तत्वावधान में आयोजित गुरुदर्शन, रावटी व सतनाम संदेश शोभायात्रा में समाज के जगतगुरु कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार शामिल हुए। पाकुरभाट स्थित चुरगिया भवन में शाम 5 समाज के इष्टदेव की पूजा, अर्चना व आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंत्री ने कहा कि समाज के इस कार्यक्रम में लोगों की भीड़ ने ये बता दिया कि सतनामी समाज कितना बड़ा समाज है। जिस तरह शांति पूर्वक पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराया गया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने जिस तरह एकता का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ है।

स्वागत भाषण समाज के जिला संरक्षक पवन जोशी ने किया। इससे पहले जब दोपहर डेढ़ बजे जगतगुरु रुद्र कुमार जिले के गुंडरदेही पहुंचे तब समाज के सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। 20 मिनट बाद वहां से सिकोसा के लिए निकल गए। सिकोसा में 2.15 बजे मिनीमाता की प्रतिमा का स्थापना किया। उसके बाद 3 बजे पड़कीभाट पहुंचे। यहां भी 15 मिनट तक समाज के लोगों ने उनका स्वागत व सम्मान किया। वहीं सतनाम संदेश शोभायात्रा व बाइक रैली निकाली गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3